क्या सावन है


क्या सावन है 

सुआ हरा हरा
आसमान भी हरा हरा
तलैया हरी हरी
निमिया हरी हरी 
दृश्य लुभावन है 
क्या सावन है ?

गाँव झूमे 
बगिया झूमे  
हरसिंगार झूमे 
बाँसकोठी गिर गिर झूमे 
बहे पुरवैया बयार सुहावन है 
क्या सावन है 

झींगुर गाए  
पपिहा गाए 
भौंरा गाए 
गोरी गाए 
कजरी,मल्हार मनभावन है 
क्या सावन है

नौ मन बरखा
झर झर बरखा
झिमिर झिमिर बरखा
बदरी बरखा
सतरंगी छावन है
क्या सावन है

घंटा बजे
घड़ियाल बजे
डमरू बजे
करताल बजे
रग रग पावन है
क्या सावन है...

**जिज्ञासा सिंह**

24 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सुन्दर सावन कि व्याख्या👌👌👌👌

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत बहुत आभार आपका।आपकी प्रशंसा को सादर नमन।

      हटाएं
  2. सादर नमस्कार,
    आपकी प्रविष्टि् की चर्चा शुक्रवार (20-08-2021) को "जड़ें मिट्‌टी में लगती हैं" (चर्चा अंक- 4162) पर होगी। चर्चा में आप सादर आमंत्रित हैं।
    धन्यवाद सहित।

    "मीना भारद्वाज"

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आदरणीय मीना जी, नमस्कार !
      चर्चा मंच में रचना को स्थान देने के लिए आपका बहुत आभार एवं अभिनंदन।शुभकामनाओं सहित जिज्ञासा सिंह।

      हटाएं
  3. सावन की फुहार में भीगी सुहानी कविता रची है जिज्ञासा जी आपने।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत बहुत आभार आपका।आपकी प्रशंसा को सादर नमन।

      हटाएं
  4. बहुत सुन्दर !
    हमारे यहाँ तो सावन सूखा जा रहा है !
    इंद्र देवता से कह कर थोड़ी झम-झम करवा ही दो.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत बहुत आभार आपका।आपकी प्रशंसा को सादर नमन।

      हटाएं
  5. सावन तो सदा पावन व सुहाना रहा है ! पर हम ही उसे डरावना बनाने पर उतारू हैं

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत बहुत आभार गगन जी, ब्लॉग पर आपकी उपस्थिति सदैव प्रोत्साहित करती है।

      हटाएं
  6. सच है, क्या सावन है इस बार। बस बरसे ही जा रहा है।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आपका बहुत बहुत आभार प्रवीण जी, आपको मेरा सादर नमन।

      हटाएं
  7. नौ मन बरखा
    झर झर बरखा
    झिमिर झिमिर बरखा
    बदरी बरखा
    सतरंगी छावन है
    क्या सावन है---खूब गहन सृजन है जिज्ञासा जी।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. संदीप जी, आपका बहुत बहुत आभार, आपकी प्रशंसनीय प्रतिक्रिया को सादर नमन।

      हटाएं
  8. सुन्दर सावन मनभावन लुभावन !!

    जवाब देंहटाएं
  9. हर एक के उमंग का यहाँ उमगावन है ... सच! बड़ा ही सुन्दर सावन है । हार्दिक शुभकामनाएँ स्वीकार करें ।

    जवाब देंहटाएं
  10. वाह!!!!
    सुन्दर चित्र के साथ बहुत ही मनभावन सावन।
    लाजवाब सृजन।

    जवाब देंहटाएं