अहम का भाव..नववर्ष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अहम का भाव..नववर्ष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अहम का भाव और मैं


कुछ तो वादा होगा मेरा खुद से ।
खुदगर्जी आच्छादित दर्पी बेखुद से ।।

ऐसे कहाँ बदलती है तल्खी औ तेवर ।
पहने अक्स निहारूँ आभाओं के जेवर ।।
डर ही जाती दिखते दर्पण के ही बुत से ।

ये कैसा है रूप मेरा मुझसे ही निर्मित ।
किन किन मणियों से है दिखता अहम सुशोभित ।
सीधी सरल कुछेक कई हैं अद्भुत से ।।

निरत सदा बहती जो धारा खुद के रस की ।
गर्म सर्द या तीखी, बहे नहीं मधुरस सी । 
यही सोच खटपट करती सुधबुध से ।।

जो पनपा वो बीज जटिल बोझिल कर्कश सा ।
करता वही विनाश, वही विपरीत है आशा ।
छोड़े न जो द्वार हृदय का, लड़े बुद्ध से ।।

मैं से आगे करेगा तू क्या मानव कुछ नव युग में ?
वर दे खुद को करे उजाला दिव्यज्योति का मग में ।
इस नव वर्ष "रहा ये वादा मेरा".. मुझसे ।।

**जिज्ञासा सिंह**