स्कूल चलो अभियान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्कूल चलो अभियान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

स्कूल चलो अभियान

स्कूल चलो, स्कूल चलो
स्कूल चलो अभियान ।
ध्यान रहे हर घर तक पहुँचे 
शिक्षा प्रावधान ।।

दफ्तर-दफ्तर मेज-मेज
है चलती खतो-किताबत
दबी फाइलें माँग रही हैं 
 रिश्वत डूबी मोहलत 
रोटी, बस्ता मिलें किताबें
जूता यूनिफॉर्म ।। 

नेलकटर साबुन भी होगा
सेनेटाइजर खास
हाथ पोंछना है रुमाल से
मासूमों को आस
बड़े नुकीले नाखूनों से
रहना सावधान ।।

मॉल माल में भटक रहे
बने हुए घनचक्कर
अजब गजब की सेल 
बजारें देतीं टक्कर
गुब्बारा गाड़ी के आगे
बेच रहे नादान ।।

स्कूल चलो, स्कूल चलो,
स्कूल चलो अभियान ।।

**जिज्ञासा सिंह**